फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के धोखे तेजाब पीया, मौत

विज्ञापन
अशोक की फाइल फोटो - फोटो : SHUKLGANJ
विज्ञापन
शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट के आदर्श नगर आयुर्वेेदिक चिकित्सालय गली में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के धोखे शीशी में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन नर्सिंग होम ले गए। जहां से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार दोपहर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी अशोक (58) पुत्र रामचंद्र कानपुर के मालरोड स्थित एक लांड्री में काम करता है। छोटे भाई विनोद ने बताया कि अशोक शराब के लती थे और प्रतिदिन शराब पीकर ही घर आते थे। रोज की तरह बुधवार रात भी शराब के नशे में वह घर आए और नशे के झोंक में घर के बाथरूम में रखे तेजाब शराब समझ कर पी लिया। हालत बिगड़ने पर नर्सिंग होम ले गए, जहां से हैलट अस्पताल कानपुर रेफ र कर दिया गया। गुरुवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। मृतक की मौत से पत्नी प्रेमादेवी व बेटों अतुल, अमित, अर्जुन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें