फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान ब्लाक प्रमुख की मौत, पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रकट की संवेदना

विज्ञापन
कुलदीप यादव के अंतिम संस्कार में मौजूद सांसद सुब्रत पाठक, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख कुलदीप यादव की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक संवेदना प्रकट की। कन्नौज सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित कई नेता अंतिम यात्रा में शामिल हुए और परिवार को सांत्वना दी। मंगलवार को बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

रसूलाबाद के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख कुलदीप यादव (52) की अचानक मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोटो पोस्टकर संवेदना प्रकट की। मंगलवार को जानकारी के बाद कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक व सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य बड़े नेता शहवाजपुर गांव पहुंचे।
बता दें कि 15 अप्रैल को पत्नी का बीडीसी नामांकन कराने के बाद वह घर पहुंचे थे। वहां अचानक बीमार होने पर परिजनों ने कानपुर में भर्ती कराया था। सोमवार शाम अचानक मौत हो गई। इससे पहले वह सपा सरकार में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए थे। राजनीतिक कारणों से सपा को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। अंतिम यात्रा के दौरान पुष्पेंद्र यादव, आलोक रत्न यादव, शिव सिंह यादव, बब्बन शर्मा, जीतू त्रिपाठी, जगदेव कुरील, राकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें