फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब क्वालिटी के हेड फोन कर रहे बहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने शौक पूरे करने के लिए खराब क्वालिटी और सस्ते हेड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे लोगों में सुनने की क्षमता कम हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में ईएनटी डॉक्टर के पास प्रतिदिन 20 से 25 मरीज कम सुनने वाले आ रहे हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में ईएनटी डॉ. रामकुमार चौबे के पास प्रतिदिन लगभग 90 मरीज कान, नाक और गर्दन के आते हैं। डॉक्टर ने बताया कि लगभग 60 मरीज कान से जुड़े आते हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा केस सुनने की क्षमता से जुड़े मरीज आते हैं। डॉक्टर के पास प्रतिदिन 20 से 25 मरीज ऐसे आ रहे हैं जो लंबे समय से हेड फोन लगाकर गाने सुनते हैं। इससे उसके कानों के ईयर सेल्स की क्षमता कम होने लगती है और वह ऊंचा सुनने लगते हैं।
डॉक्टर चौबे ने बताया कि ज्यादा देर कान में हेड फोन लगाकर गाना सुनना, यातायात, ध्वनि प्रदूषण सहित कई अन्य कारणों से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर युवाओं में समस्या देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें