जवान की सास डायलिसिस पर है
फौजी की बहन फरज़ाना ने बताया की भाई की सास डायलिसिस पर है। पटाखे फोड़ने से उन्हें उलझन हो रही थी। बच्चों को पटाखे फोड़ने से मन किया गया, तो उसमें बड़े कूद पड़े और घर में घुस आए और झगड़ा करने लगे। फौजी के भाई राशिद ने बताया कि भाई की हालत गंभीर है, उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओँ में रिपोर्ट दर्ज
राशिद ने बताया की डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। इसमें सपा जिलाध्यक्ष इदरीस खान का बेटा मुकीम खान भी है। कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया कि जुबैर, मुकीम, अनीस, अरबाज, कमर, वारिस, फहीम, शाहिद समेत अन्य लोगों पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओँ में रिपोर्ट दर्ज की गई है।