फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: ईशन नदी में शव मिलने से हड़कंप, नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस बोली- 10 दिन पहले मौत की आशंका

Fri, 28 Apr 2023 05:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: सौरिख थाना क्षेत्र में नदी में उतराता शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम चटोरापुर के सामने ईशन नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उदारा-चटोरापुर के सामने शुक्रवार को ईशन नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। युवक के शरीर पर कपड़े थे पर चेहरे से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। युवक की मौत 10 दिन पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा था।
सूचना पाकर सीओ दीपक दुबे, सौरिख के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, तालग्राम थानाध्यक्ष देवेश पाल मौके पर पहुंच गए और शव को बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें