फोटो संख्या 15 दिलीप की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
फोटो संख्या 16 यमुना किनारे लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
परिजनों ने हत्या करके शव नदी में फेंकने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। चार दिन से लापता युवक का शव जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में यमुना नदी से बरामद हुआ। परिजनों ने दूसरे गांव के पांच लोगों पर हत्या करके शव को फेंकने का आरोप लगाया है। एक दिन पहले ही युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
बिठौली क्षेत्र के पहलन निवासी जयवीर सिंह गुर्जर पुत्र जबर सिंह ने बताया कि एक जुलाई शाम करीब चार बजे छोटे भाई दिलीप (36) को दूसरे गांव के पांच दोस्त अपने साथ ले गए थे। दोस्तों ने बताया था कि दिलीप को नलकूप पर पार्टी करने के लिए ले जा रहे हैं, लेकिन वह देर रात घर नहीं लौटा।
परिजनों रिश्तेदारी में पूछताछ की, लेकिन सुराग न लगने पर चार जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसका शव महादेव मंदिर के नीचे यमुना नदी किनारे मिला। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज थी। शव जालौन में मिलने पर वहां की पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई जाएगी।