फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: स्कॉई ग्लास ब्रिज बनाने वाली फर्म ब्लैक लिस्टेड

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पर्यटकों को लुभाने के लिए पाठा क्षेत्र के तुलसी जलप्रपात में बने प्रदेश के पहले स्कॉई ग्लास ब्रिज के निर्माण स्थल पर कई जगह दरार आने के बाद डीएम व वन विभाग के उपनिदेशक मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। कई कमियां पाने पर डीएम ने निर्देश दिए कि जो भी कमियां पाई गईं हैं, उन्हें ठीक कराया जाय। संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्टिंग किये जाने की कार्रवाई की जाये। सुरक्षा मानकों को देखते हुए एमएनआईटी प्रयागराज से सुरक्षा का ऑडिट कराये जाने के बाद ही पर्यटकों के लिए इसे खोला जाये।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सभी ने इस बात पर राहत की संास ली कि अभी यह वन विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ था निर्माण प्रक्रिया पर है। लोकसभा चुनाव के पूर्व कहा गया था कि यह तैयार है बस इसका औपचारिक शुभारंभ होना है। इसके पूर्व ही ब्रिज के कई चबूतरों में दरार आ गई। मानिकपुर तहसील अंतर्गत वन विभाग के नियंत्रण में तुलसी जल प्रपात के ईको- पर्यटन विकास कार्य के लिए स्काई ग्लास ब्रिज का निर्माण कार्य मे. पवनसुत कांस्ट्रक्शंस गाजीपुर द्वारा कराया जा रहा है। जिसकी अनुमानित लागत 3.70 करोड़ है। चार जुलाई को अमर उजाला में इस ब्रिज में दरार आने की खबर छपने के बाद शुक्रवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने वन विभाग के उपनिदेशक एनके सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कृष्णकुमार व अन्य तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद थे।
सभी ने निरीक्षण के बाद दावा किया कि नींव तो ठीक है लेकिन बारिश के कारण कुछ स्थानों पर मिट्टी का कटान हुआ है। इसके कारण बाहरी सीढ़ी के प्लेटफार्म के पास मामूली दरारें पायी गयी।
विज्ञापन

डीएम ने उप निदेशक को निर्देश दिए कि वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों कर्मचारियों को भी सचेत किया जाये कि भविष्य में इस प्रकार की कमियों पर ध्यान दिया जाये। इस दौरान मानिकपुर एसडीएम पंकज वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें