निजी स्कूल के प्रबंधक पिता मान सिंह ने बताया कि उनकी बेटी 15 दिसंबर को लापता हो गई थी। इसकी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव क्षत-विक्षत हालत में है। कई दिन से शव टापू के किनारे पड़ा होने का अंदेशा है। जंगली जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत किया है।