दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था
जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी दहेज हत्या का आरोपी और दरभंगा की जेल में बंद था। वह 18 जुलाई 2023 को दरभंगा बेनीपुर उपकार जेल से भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़कर दरभंगा पुलिस को सूचना दी थी।
एसएसपी बोले- खंभे से टकराकर हुई मौत
इस पर दरभंगा पुलिस के उपनिरीक्षक रणजीत सिंह थाना बहेड़ा दो सिपहियों के साथ ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुरुवार रात आरोपी को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से दिल्ली से बिहार लेकर जा रहे थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी कूदने के प्रयास से कूदा था। खंभे से टकराकर उसकी मौत हुई है।