फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव, दो दिन से परिजन कर रहे थे तलाश

विज्ञापन
मृतक दीपक कुमार का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा। जमुआ गांव से दो दिन पहले लापता हुए युवक का शव सोमवार को खेत में पेड़ पर संदिग्ध हालत में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जमुआ निवासी संतोष कुमार का बेटा दीपक (22) शनिवार की देर शाम को कहीं चला गया। रात तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
उधर, सोमवार की देर शाम लोगों ने गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में लगे आम के पेड़ में गमछे के फंदे से दीपक का शव लटका देखा। इस पर ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पर एसआई केपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

वहीं, बेटे का शव देख मां सीमा देवी, भाई जयवीर सहित अन्य परिजन बिलख पड़े। पिता ने बताया कि दीपक किसी बात को लेकर कई दिनों से तनाव में था। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों ने मामले में तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें