फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के अगवासी गांव में अधेड़ का शव घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

अगवासी गांव के रहने वाले दशरथ (50) की पत्नी गुड्डी का करीब 15 साल पहले निधन हो गया था। उनके बेटे सचिन व नितिन दिल्ली में बुआ के पास रहते हैं। दशरथ घर में अकेले रहते थे। रविवार को दशरथ के भतीजे की बरात गई थी। जिसमें वह नहीं गए और घर पर रात को सोने चले गए। सुबह उसका शव घर के अंदर बरामदे के नीचे पड़ा मिला।
गर्दन में नारियल की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। रस्सी का दूसरा टुकड़ा लेंटर की सरिया में बंधा हुआ था। लोगों का अनुमान है कि भार न सह पाने के चलते रस्सी टूट गई होगी। जिससे मृतक का शव नीचे जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मृतक के भाई मुन्नू ने पुलिस को दी। चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें