फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मुंह से  निकल रहा था झाग, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Fri, 08 Sep 2023 05:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur Crime: थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नही होने पर जहरीला पदार्थ खिलाकर बेटी को मार डालने के बाद फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में संदिग्ध हालतों में विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करके शव को फंदे में लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात संतोष निषाद की पत्नी आरती देवी (23) का शव कमरे में साड़ी के फंदे से धन्नी में लटका हुआ मिला। महिला का पति संतोष निषाद जब रात को घर लौटा, तब घटना की जानकारी हुई। विवाहिता के मुंह से जहरीले पदार्थ का झाग निकल रहा था।
सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नही होने पर जहरीला पदार्थ (डाई) खिलाकर बेटी को मार डालने के बाद फंदे से लटकाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, मृतका आरती देवी की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। मृतका का एक बेटा राज (2) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
वहीं, पति संतोष निषाद मनरेगा में मजदूरी करता है। मृतका की मां सीता देवी ने दामाद और ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें