फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: स्टेशन बाबू ने की थी परिचालक से अभद्रता और मारपीट, विरोध में बसों का आवागमन बंद...सवारियां परेशान

Thu, 31 Aug 2023 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बसों के आवागमन न होने से सवारियों में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही। अपने भाईयों को राखी बांधने जा रही बहनों ने बताया कि राखी पर्व पर जो वादे सरकार ने किया, वह यहां बेमकसद साबित हुए हैं।
विज्ञापन
बस का इंतजार करती सवारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के जहानाबाद में स्टेशन बाबू द्वारा परिचालक के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया। इस घटना के विरोध में सीएनजी परिचालकों ने बसों का आवागमन बंद कर दिया है, जिससे सवारियां परेशान हो रही हैं। रक्षाबंधन पर्व पर बड़े उत्साह से अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए घरों से बहने निकली थीं। बसों के अभाव में घंटों इंतजार करती रहीं।

विज्ञापन

गुरुवार को नौबस्ता, कानपुर वाया घाटमपुर होते हुए जहानाबाद चलने वाली एक दर्जन सीएनजी बसों में सिर्फ एक बस आई। हालांकि वह भी खाड़ी कर दी गई। बसों के न चलने का कारण यह बताया गया कि बुधवार को नौबस्ता से जहानाबाद आने वाली सीएनजी बस का परिचालक रविशंकर बस स्टेशन पर इंट्री कराने पहुंचा।  तभी स्टेशन बाबू ने उसे गाड़ी बिंदकी ले जाने को कहा।
इसी बात पर पहले विवाद हुआ, जिसके बाद बाबू ने मारपीट की। इस घटना को परिचालक ने उच्चाधिकारियों से और अपने साथियों को बताया। साथ ही, थाने में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसी घटना को लेकर परिचालकों ने बसों का आवागमन बंद कर दिया। बसों के आवागमन न होने से सवारियों में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के वादे बेमकसद साबित हुए
वह किसी तरह प्राइवेट वाहनों ओमनी, ई-रिक्शा, विक्रम, ट्रक से जोख़िम उठाकर यात्रा को मजबूर हैं। जबकि प्रदेश सरकार के मुखिया, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा के साथ बसों के फेरे बढ़ा कर सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही थी। अपने भाईयों को राखी बांधने जा रही बहनों ने बताया कि राखी पर्व पर जो वादे सरकार ने किया, वह यहां बेमकसद साबित हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें