फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने आया था, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 Nov 2023 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेला थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजन के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में साले की गोदभराई में बेला थाना क्षेत्र के डगरुआपुर आए एक युवक का शव सोमवार तड़के खेत पर पेड़ से लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची। साक्ष्य जुटाते हुए परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन

इटावा जनपद थाना ऊसराहार गांव आनंदपुर निवासी नीलेश (25) रविंद्र पाल के रूप में शव की शिनाख्त की गई। ग्रामीणों के मुताबिक नीलेश के साले की गोदभराई 18 नवंबर को थी। रविवार शाम पांच बजे वह वापस घर के लिए विदा हो गया था। इसी दौरान सोमवार सुबह नीलेश का शव फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गई।
बेला थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजन के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिसके आधार पर परिजन को सूचना दे दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें