फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, घर में अकेले रहता था...चूल्हे पर चढ़ी हुईं थी रोटियां, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 15 Sep 2023 07:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि चूल्हे में तवा और तीन चपातियां रखी थीं। साथ ही, आटा गूंथा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि रोटियां बनाते समय परेशान होकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
राम खिलावन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में गुरुवार की रात युवक ने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक घर में अकेले रहता था। घरेलू विवाद में पत्नी लगभग दो साल से बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। शुक्रवार को सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से उतारा।

विज्ञापन

जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहांगीराबाद गांव निवासी राम खिलावन (40) ट्रक चालक था। तकरीबन छह वर्ष पहले उसका विवाह गुजेला गांव निवासी प्रियंका के साथ हुआ था, उनके दो बच्चे भी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दो साल पहले घरेलू विवाद के बाद पत्नी दोनों बच्चों के साथ मायके में रहने लगी थी।
इसके बाद में पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। इससे राम खिलावन परेशान था। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक घर से न निकलने पर पड़ोसियों ने झांककर देखा तो उसका शव पंखे से साड़ी के फंदे से लटकता दिखा। इसके बाद कंट्रोल रूम में पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
उधर, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि चूल्हे में तवा और तीन चपातियां रखी थीं। साथ ही, आटा गूंथा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि रोटियां बनाते समय परेशान होकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें