फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पांडु नदी में मिला 12वीं के छात्र का शव, गुजैनी से हुआ था लापता, परिजन बोले- हत्या कर फेंका है शव

Sat, 02 Sep 2023 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एडीसीपी अंकिता शर्मा ने कहा कि परिवार के आरोपों के आधार पर सीसीटीवी फुटेज को और खंगाला जा रहा है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर उनकी घटना वाले दिन की लोकेशन भी जांची जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जरौली फेज-2 से लापता इंटर के छात्र का शव गुरुवार को सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में पांडु नदी में उतराता मिला। वह 28 अगस्त की सुबह घर से टहलने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ताऊ ने करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसकी हत्या कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सेना से रिटायर जय स्वरूप पांडेय का बेटा रमन (17) इंटर का छात्र था। छात्र की मां सुधा ने बताया कि रमन 28 अगस्त की सुबह दूध लाने गया और लौटकर फिर टहलने के लिए निकल गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक नहीं लौटा तो परिवार ने तलाशना शुरू किया।
पिता ने गुजैनी थाने में रमन की गुमशुदगी दर्ज करा दी। गुरुवार शाम को शव पांडु नदी में मिला। जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त बेटे रमन के रूप में की है। मृतक छात्र के पिता जय स्वरूप और मां सुधा ने ताऊ रामस्वरूप पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है मृतक
उन्होंने बताया कि करोड़ों की संपत्ति के लिए हत्या कर शव को पांडु नदी में फिंकवा दिया।  उधर, पुलिस का कहना है कि बच्चा अकेले सेन पारा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। वह अकेले नदी वाले रास्ते की ओर जाते दिखा लेकिन वापस आता नहीं दिखाई दिया। ऐसे में आत्महत्या की बात से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें