फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा: पुल की रेलिंग से नीचे लटका, नदी में कूदने की जिद पर अड़ गया, जानें पूरा मामला

Sat, 02 Sep 2023 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कस्बे का रहने वाला एक युवक शराब के नशे में अपने घर से गर्रा नदी के पुल पर पहुंच गया और शायरी कहकर हंगामा करने लगा। युवक गर्रा नदी के पुल की रेलिंग पर लटक गया और लोगों से रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
नशेड़ी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में एक शराबी युवक ने जमकर हंगामा काटा, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक गर्रा नदी के पुल की रेलिंग पर लटक कर नदी में कूद जाने की धमकी देकर हंगामा करता रहा। शराब के नशे में युवक लोगों से रुपये मांग रहा था और न देने पर नदी में कूद जाने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन न मानने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने बुझाने के बाद युवक को उसके घर भेजा गया। मामला पाली थाना क्षेत्र का है, जहां पाली-शाहबाद मार्ग पर स्थित गर्रा नदी के पुल पर एक शराबी युवक ने जमकर हंगामा किया।
दरअसल, कस्बे का रहने वाला एक युवक शराब के नशे में अपने घर से गर्रा नदी के पुल पर पहुंच गया और शायरी कहकर हंगामा करने लगा। युवक गर्रा नदी के पुल की रेलिंग पर लटक गया। इसके बाद लोगों से रुपये मांगने लगा और नदी में कूद जाने की धमकी देने लगा। इस दौरान तमाम लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने समझाकर घर भेजा
युवक काफी देर तक युवक हंगामा करता रहा। हालांकि लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन नाकाम होने पर लोगों ने मामले की सूचना इलाकाई पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर गर्रा नदी में कूदने से रोका और युवक को बाहर निकाल कर उसे घर भिजवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें