उर्मिला परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई
रात करीब 11:30 बजे उर्मिला परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई। विकास भी कानपुर से सीधे गांव पहुंचा, लेकिन अपने घर नहीं गया। रात में ही दोनों घर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव के ही बहादुर और बलीराम के खेत की मेड़ पर खड़े बकैना के पेड़ पर एक दुपट्टे से फंदे पर लटक गए।
परिजनों में मचा कोहराम
मंगलवार सुबह खेत गए किसानों की सूचना पर दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो कोहराम मच गया। प्रेमी युगल के आत्महत्या करने की सूचना पर अपराध निरीक्षक जयप्रकाश यादव फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद एएसपी शशिशेखर और सीओ ऋषिकांत शुक्ला भी पहुंचे।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
पुलिस टीम और फोरेंसिक ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने दोनों के प्रेम प्रसंग का एक सप्ताह पहले ही जानकारी होने की बात बताई। मृतका उर्मिला के छोटे भाई श्यामजी ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले पता चलने पर परिजनों ने बहन को डांटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि अभी तो मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। दोनों के प्रेम प्रसंग की परिजनों को जानकारी पहले से थी।