डीसीपी एंटी वुमेन क्राइम रवीना त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
अगर आपके साथ कोई छेड़छाड़ करता है। शारीरिक शोषण करता है या शोषण का प्रयास करता है या दुष्कर्म की घटना होती है तो बेहिचक पुलिस से शिकायत करें, जिससे आरोपियों पर जल्द और सख्त कार्रवाई हो सके। अगर ऐसा होगा तो शोहदों पर शिकंजा कसेगा।
इसमें पीड़िताओं की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। शिकायतकर्ता का नाम, पता आदि सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। ये अहम जानकारी अमर उजाला संवाद में डीसीपी एंटी वुमेन क्राइम रवीना त्यागी ने दीं।
उन्होंने कहा कि पहचान उजागर होने के डर से इस तरह की घटनाओं की शिकायतें पीड़िताएं नहीं करती हैं। इससे वारदात को अंजाम देने वालों के हौसले बढ़ते हैं और ऐसी हरकतें करते रहते हैं।
डीसीपी ने सभी से अपील की कि अगर कभी कोई इस तरह की घटनाओं का शिकार होता है तो वह तुरंत पुलिस से शिकायत करे, छिपाएं बिल्कुल भी नहीं। पुलिस पूरी मदद करेगी। आरोपी जेल जाएंगे।