फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में डीसीएम घुसी, यात्री की मौत, हेल्पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। हाईवे पर शुक्रवार रात दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

हाईवे पर बकेवर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार डीसीएम खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में एटा जिले के सलीमपुर खेरिया निवासी यात्री नेम सिंह (65) पुत्र सरनाम सिंह की मौत हो गई। हेल्पर अंशुल पुत्र संतोष निवासी गढ़िया, थाना मलावन जिला एटा घायल हो गया। दूसरा हादसा हाईवे पर बिजौली के पास हुआ। मैनपुरी जिले के विछवा निवासी राहुल सिंह (30) पुत्र दलपत सिंह ननिहाल कानपुर देहात के गांव संदलपुर से बाइक पर सिरसागंज जा रहे थे। बिजौली के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राहुल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि राहुल संदलपुर में दुकान किए था। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें