फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident News: एक्सप्रेसवे में पलटे ट्रक से डीसीएम टकराई, चालक की मौत, तीन अन्य घायल

Mon, 30 May 2022 12:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात पलटे हुए ट्रक में डीसीएम अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर पलटी पड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में एक्सप्रेसवे पर पलटे हुए एक ट्रक में अनियंत्रित डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, ठठिया थाना क्षेत्र में दिल्ली से गोरखपुर जा रही डीसीएम एक्सप्रेसवे पर पलटे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

बता दें कि सीतापुर निवासी चालक परम (30) भिंड से भूसा लाद कर सीतापुर जा रहे थे। साथ में मुरादाबाद निवासी हेल्पर फरुखान (29) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना ठठिया के सतार पट्टी के पास ट्रक रविवार रात बेकाबू होकर पलट गया। इसमें चालक और हेल्पर घायल हो गए। इस दौरान फिरोजाबाद थाना सिरसागंज सहरुख निवासी डीसीएम चालक नितिन (25) और हेल्पर अलकेश (30) मेडिकल का सामान लाद कर दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे। 

विज्ञापन

पलटे ट्रक में उनकी डीसीएम टकरा गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा, जहां चालक नितिन की मौत हो गई और घायलों का उपचार जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें