अस्पताल में भर्ती घायल महिला प्रोफेसर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंद नगर स्थित डीबीएस कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग के दो प्रोफेसर आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं। एक कुर्सी महिला प्रोफेसर के पैर पर गिरी। बेहोश होने पर उन्हें नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इसी घटना को लेकर छात्रों में आक्रोश नजर आया। छात्राें ने प्राचार्य का घेराव किया।
दोनों प्रोफेसरों ने कॉलेज प्राचार्य से एक-दूसरे की शिकायत की है। गुरुवार को राजनीति शास्त्र विभाग के हेड डॉ. आरके त्रिपाठी और डॉ. विपिन कौशिक के बीच कहासुनी के दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डॉ. विपिन कौशिक ने डॉ. त्रिपाठी पर कुर्सी फेंकी, जो विभाग की डॉ. प्रीती सिंह के पैर पर गिरी।