फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने घंटों काटा हंगामा, कहा राम नाम लिखा कुर्ता अंगौछा दो नहीं तो कूद जाऊंगा

Fri, 30 Aug 2019 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
कानपुर देहात में पानी की टंकी पर बैठा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में झींझक सीएचसी परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़े मानसिक विक्षिप्त युवक ने पुलिस को खूब छकाया। राम लिखा अंगौछा की मांग करते हुए पानी की टंकी से कूदने की चेतावनी देता रहा। बाद में काफी मशक्कत के बाद उसे टंकी से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह झींझक सीएचसी परिसर में बनी करीब 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर युवक चढ़ गया। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टर शिव कुमार को दी। डॉक्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से नीचे उतरने को कहा तो युवक ने राम नाम लिखा कुर्ता व अंगौछा की मांग की। साथ ही उसने कपड़े न मिलने तक टंकी से उतरने से मनाकर दिया।

 
विज्ञापन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कांस्टेबल रोहित शर्मा और रसूलाबाद से आए दमकल कर्मियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा । बाद में विक्षिप्त युवक से पुलिस ने जानकारी की तो उसने अपना नाम लालू कुशवाहा पुत्र सरजू कुशवाहा निवासी पुतलखी थाना बहरी जनपद सीधी मध्य प्रदेश बताया है।

उसने अपने भाई रामकिशोर का मोबाइल नंबर भी दिया। पुलिस ने जब रामकिशोर से संपर्क किया तो उसने बताया कि भाई लालू दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, वहीं पर मानसिक हालत बिगड़ गई थी। हम उसे रीवा एक्सप्रेस से घर ले जा रहे थे। रास्ते में हम लोगो की आंख लग गई, वह ट्रेन के झींझक स्टेशन पर रुकने पर उतर गया था।

जब कानपुर सेंट्रल पर आंख खुली तो लालू गायब था। चौकी प्रभारी झींझक धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि युवक द्वारा दिए गए फोन नंबर से परिजनों से फोन से बात हुई है। परिजनों ने युवक के विक्षिप्त होने की जानकारी दी है। युवक के भाई ने बताया कि रीवा एक्सप्रेस से घर वापस जा रहे थे तभी झींझक स्टेशन पर लालू उतर गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें