फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाई दूज के कुछ दिन पहले ही भाइयों को अकेला छोड़ गईं बेटियां

Thu, 09 Oct 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अमराहट थाना क्षेत्र के बिलासपुर बांगर में टेसू-झेंझी का विसर्जन के बाद नहाते वक्त डूबीं दो बहनों में से छोटी बहन की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन अभी भी लापता है। इससे परिजन की आस टूटती जा रही है। पिता बोले कि बेटियां भाई दूज से पहले ही भाइयों को अकेला छोड़ गईं।
विज्ञापन

टेसू-झेंझी विसर्जन के बाद नहाने के दौरान रागिनी व प्रांशी के डूबने की जानकारी पर उनकी मां विनीता देवी, पिता सेनापति, भाई कौशल बाबू व आनंद भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। दोपहर एक बजे नदी से बरामद हुआ रागिनी का शव देख मां विनीता बेसुध हो गई। पिता सेनापति ने बताया कि रागिनी ऊमरपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। जबकि बड़ी बेटी प्रांशी ने कक्षा 10 के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। उसने बड़ी बेटी के हाथ पीले करने की तैयारियां पूरी कर ली थीं। नवरात्र में वर पक्ष के लोग गोद भराई की रस्म भी पूरी कर चुके थे। सर्दियों में ही शादी करनी थी, सिर्फ विवाह की तारीख तय होना शेष थी। झेंझी विसर्जन के दौरान डूबी बेटी प्रांशी का रात तक पता न चल पाने से उसकी उम्मीद टूटती जा रही है। छोटी बेटी रागिनी भाई दूज के त्योहार से कुछ दिन पहले ही बेटे कौशल व आनंद को अकेला छोड़कर चली गई।
.................
किनारे पानी गंदा होने के चलते गहराई में चली गई रागिनी
नहाने के दौरान दो बहनों के डूब जाने पर पास मौजूद अन्य महिलाओं व लड़कियों ने पुलिस को बताया कि टेसू-झेंझी विसर्जन के बाद सभी नदी में किनारे नहा रहे थे। किनारे का पानी गंदा होने के चलते रागिनी आगे साफ पानी होने की बात बढ़ गई। नदी में गहराई समझ में न आने पर वह डूबने लगी। बचाने में प्रांशी भी नदी में डूब गई।
विज्ञापन

..............
खुशियों की रात के बाद आ गई गम भरी सुबह
नदी में दो बहनों के डूबने से बिलासपुर बांगर में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शरद पूर्णिमा पर झेंझी-टेसू की शादी की परंपरा बहुत पुरानी है। मंगलवार रात को ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ झेंझी-टेसू की शादी करवाई थी। इस दौरान गांव में खुशी का माहौल था। लोगों के अपने काम पर निकलने से पहले ही विसर्जन में सगी बहनों के डूबने की खबर से गम भरी सुबह की शुरुआत हुई।
...................
राज्यमंत्री ने परिजन को बंधााया ढांढस
सिद्धेश्वर घाट पर यमुना नदी में दो बहनों के डूबने व छोटी की मौत हो जाने की जानकारी पर शाम चार बजे के करीब राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधवाने के साथ हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही अधिकारियों से सर्च ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली। स्थानीय गोताखोरों के सहारे अभियान चलता देख बाहर से टीम बुलवाने के निर्देश दिए। शाम छह बजे टीम के मौके पर आकर अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें