फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यमुना नदी में झेंझी विसर्जन के दौरान दो बहनें डूबीं, छोटी का शव बरामद

Thu, 09 Oct 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर/ सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के बिलासपुर बांगर की कुछ युवती व किशोरी बुधवार सुबह सिद्धेश्वर यमुना घाट पर झेंझी-टेसू का विसर्जन करने गई थीं। विसर्जन के बाद नहाने के दौरान छोटी बहन डूबने लगी, उसे बचाने में बड़ी बहन भी डूब गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोपहर में छोटी बहन का शव नदी से निकाल लिया। इस दौरान नदी से एक अन्य बालिका का भी शव बरामद हुआ है। जबकि देर शाम तक बड़ी बहन का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बिलासपुर बांगर निवासी सेनापति भारतीय की बेटी रागिनी (14) व प्रांशी (18) बुधवार सुबह आठ बजे के करीब गांव की 15 से 20 लड़कियों के साथ सिद्धेश्वर यमुना घाट पर झेंझी-टेसू का विसर्जन करने गई थीं। सभी ने पहले सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद नदी में उतरकर झेंझी का विसर्जन किया। नदी किनारे कुछ लड़कियां नहाने लगीं। इसी बीच रागिनी पानी मटमैला होने की बात कह आगे बढ़ गई और गहराई में पहुंचकर डूबने लगी। मदद के लिए चीखने पर बड़ी बहन प्रांशी ने बचाने का प्रयास किया मगर नदी का बहाव तेज होने के चलते दोनों डूब गईं।
इस पर पास मौजूद अन्य लड़कियों ने दौड़कर घटना की जानकारी गांव में दी। इस पर लोग पुलिस को सूचना देने के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर पहुंची एसडीएम शालिनी उत्तम, सीओ प्रिया सिंह, थानाध्यक्ष राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। गोताखोरों ने दोपहर एक बजे के करीब घटना स्थल से 10 मीटर की दूरी पर रागिनी का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद गोताखोरों ने नदी के बीच से एक अन्य 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया। जोकि मटमैले रंग का कुर्ता, स्लेटी जींस व पीली चादर में लिपटी थी। शिनाख्त न हो पाने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं प्रांशी के बरामद न होने पर अधिकारियों को ओर से कानपुर पीएसी की 37वीं बटालियन टीम मौके पर बुलवाई गई। टीम ने शाम छह बजे नदी में उतरकर तलाश शुरू की। शाम साढ़े सात बजे अंधेरा हो जाने पर सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया लेकिन प्रांशी का पता नहीं चल सका।
..................
वर्जन
टेसू-झेंझी विसर्जन के दौरान नदी में उतरने से घटना हुई है। छोटी बहन के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया। जबकि अज्ञात शव करीब पांच दिन पुराना है। उसके शरीर पर रस्सी से एक पत्थर बंधा मिला है। प्रथम दृष्टया बालिका की मौत के बाद परिजन ने जल प्रवाह किया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि प्रांशी की तलाश में पीएसी टीम गुरुवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाएगी। - प्रिया सिंह, सीओ सिकंदरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें