फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइंड प्री मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट की तिथि घोषित

Sat, 16 Mar 2013 01:01 PM IST
कानपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कंबाइंड प्री मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट (सीपीएमटी) 16 जून को होगा। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर की एक्जीक्यूटिव काउंसिल ने शुक्रवार को इस पर अंतिम मुहर लगा दी।
विज्ञापन


एक्जीक्यूटिव काउंसिल ने संकेत दिए हैं कि इस बार सीपीएमटीके ऑनलाइन फॉर्म भरवाए जाएंगे। ये फॉर्म सरल होंगे, जिसे ग्रामीण क्षेत्र के स्टूडेंट भी आसानी से भर सकेंगे। मार्च अंत से फॉर्म भरवाने की योजना है। इसकी जानकारी राजभवन और शासन को भेजी जा चुकी है।  

सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की सीटें सीपीएमटी 2013 से भरी जाएंगी। सीपीएमटी कराने की जिम्मेदारी कानपुर यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने एक्जीक्यूटिव काउंसिल की आपात बैठक बुलाई।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने सीपीएमटी-2013 16 जून को कराने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2013 का आयोजन पांच मई 2013 प्रस्तावित है। इसको देखते हुए सीपीएमटी जून में कराई जा रही है। इससे एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करने वाले स्टूडेंट को कुछ और समय मिल जाएगा।

कुलपति ने कहा कि नीट और सीपीएमटी के सिलेबस में बहुत अंतर नहीं है। सीपीएमटी का ज्यादातर सिलेबस एनसीईआरटी बेस्ड है। कुछ सिलेबस बदला है, जिसे समान बनाने की कोशिश होगी।

उन्होंने बताया कि जल्द ही फॉर्म की बिक्री, उसे भरने, कीमत निर्धारित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जून अंत तक रिजल्ट देकर काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। यह एंट्रेंस टेस्ट सुप्रीमकोर्ट के अंतरिम आदेश पर कराया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ही रिजल्ट जारी होगा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें