फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में आज जलेगा रावण: जानें दशहरे पर क्यों होती है दशानन की पूजा, बस एक दिन के लिए खुलता है ये मंदिर

Tue, 24 Oct 2023 10:11 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

 उत्तर प्रदेश के कानुपर में दशानन नाम का एक मंदिर है। जो सालों पुराना है। रावण का मंदिर खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। आज के दिन यहां पर लोग दूर-दूर से रावण के दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
दशानन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूरे देश में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। जहां बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माने जाने वाले दशहरे के दिन रावण को जलाया जाता है तो वहीं देश में कई ऐसी जगह हैं जहां पर रावण की पूजा भी होती है। उत्तर प्रदेश के कानुपर में दशानन नाम का एक मंदिर है। जो सालों पुराना है। इस मंदिर में महान पंडित रावण की पूजा होती है।

विज्ञापन

 

दशानन मंदिर के पुरोहित राम बाजपेयी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हम आज इस मंदिर को खोलते हैं और दशहरे के दिन रावण की पूजा करते हैं और फिर शाम को पुतला जलाने के बाद हम इस मंदिर को बंद कर देते हैं। यह केवल दशहरे के दिन खुलता है। हम उनके ज्ञान के लिए उनकी पूजा करते हैं।

विज्ञापन

मान्यता है कि यहां पर दशहरे के दिन तेल का दीपक जलाने से रावण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उत्तर प्रदेश में केवल रावण के दो ही मंदिर हैं। पहला नोएडा में तो दूसरा कानपुर के शिवाला में। सुबह से यहां पर करीब हजारों की संख्या में भक्त रावण के दर्शन करने पहुंचे। आज के दिन यहां पर लोग दूर-दूर से रावण के दर्शन के लिए आते हैं। यह प्राचीन मंदिर लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है। शिवाला का मेला भी काफी प्रसिद्ध है। रामलीला के दौरान यहां पर भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें