फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट जेल में बंद कुख्यात डाकू रामगोपाल उर्फ गोप्पा को मिली धमकी, पुलिस प्रशासन के उड़े होश

Tue, 02 Apr 2019 07:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जेल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चित्रकूट जेल में बंद कुख्यात डाकू रामगोपाल उर्फ गोप्पा ने अपने दुश्मन से जेल के अंदर ही हत्या कराए जाने की आशंका जताई है। पेशी पर आए डाकू ने प्रदेश के कारागार मंत्री, डीजीपी व एसपी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि शनिवार जेल में कुछ लोग किसी से मिलने आए थे इसी दौरान आरोपियों ने चिल्लाकर उसे मारने की बात कही है।
विज्ञापन


हालांकि जेलर ने इस तरह के किसी प्रकरण से इंकार किया है। मंगलवार को एक लाख दस हजार का इनामी डाकू गोप्पा ने बताया कि शनिवार को उसका दुश्मन नहरा गांव निवासी अखिलेश उर्फ कुमकुम आठ अज्ञात साथियों के साथ जिला जेल रगौली में किसी से मिलने आया था।

 
विज्ञापन

गोप्पा के खाने में जहर मिला दो जिससे उसकी मौत हो जाए

इसी दौरान वह मिलने वाले निर्धारित स्थल से आगे बैरक तक आ गया और वहां मौजूद कुछ अन्य बंदियों व रसोईयों से कहा कि गोप्पा के खाने में जहर मिला दो जिससे उसकी मौत हो जाए। इसकी जानकारी जेल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को दी गई तो वह लौट गया। गोप्पा ने यह बात अपने अधिवक्ता राजेंद्र कुमार के माध्यम से कही। 

 गौरतलब है कि कुमकुम पर भी हत्या समेत अन्य कई मामले दर्ज हैं और वह कुछ समय पहले इसी जेल में बंद था। अभी फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। डाकू गोप्पा ने बताया कि जेल में रहने के दौरान भी कई बार दुश्मन कुमकुम से विवाद मारपीट हुई थी। डाकू ने उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि जेल में उसे जान का खतरा बना है।

कुछ लोग उसकी हत्या करा सकते हैं। उधर इस मामले में जिला जेल के जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जेल में मिलने तो सब आते हैं लेकिन बैरक तक कोई नहीं जाता। जेल में ऐसी किसी तरह की बात नहीं हुई है। इन दोनों की आपसी दुश्मनी है जिससे एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें