फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस की आशंका में डी-फार्मा की छात्रा लोहिया में भर्ती, होली पर आई थी अपने गांव

Sat, 14 Mar 2020 06:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद में डी-फार्मा कर रही फर्रुखाबाद की एक छात्रा को कोरोना जैसे लक्षणों के चलते आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। फिजीशियन के न आने से उसका इलाज शुरू नहीं हो सका है, हालांकि डॉक्टर ने ड्रिप शुरू कर दी है। फिजीशियन से शीघ्र ही जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


कमालगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा गाजियाबाद में डी-फार्मा कर रही है। उसके पिता दिल्ली के एक सांसद के यहां काम करते हैं। होली से दो दिन पहले उसे जुकाम, बुखार, खांसी की शिकायत हुई। वह त्योहार करने अपने गांव चली आई। यहां इलाज कराया, मगर कुछ फायदा नहीं हुई।

 
विज्ञापन

कोरोना को लेकर देश भर में चल रही आशंकाओं के चलते छात्रा के चाचा शनिवार को उसे लेकर कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। छात्रा को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में दिखाया गया। ड्यूटी पर तैनात डा. राजकिशोर ने उसकी जांच की।

फिजीशियन के न होने से उसका परीक्षण नहीं हो सका। डॉक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्रिप लगाकर आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। देखरेख के लिए दो कर्मचारियों को भी लगाया गया है। छात्रा के चाचा ने बताया कि वह तो दवा लेने आए थे।

खांसी, जुकाम, बुखार था, तो जांच कराना जरूरी था। डॉक्टर ने भर्ती कर लिया है। डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी कोरोना राजीव शाक्य ने बताया कि छात्रा केवल जुकाम, बुखार से पीड़ित है। फिजीशियन न आ पाने से उसे भर्ती किया गया है। जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें