फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Cylinder Blast: कांशीराम कॉलोनी में फटा था सिलेंडर, दो मासूमों और दादी की मौत, हादसे में झुलसे थे सात

Sat, 15 Jul 2023 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: अशोक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घर में छोटा सिलेंडर था। बच्चों ने खेल-खेल में उसकी नॉब खोल दी। इसकी जानकारी घर के बड़ों को नहीं थी। जब किसी काम से माचिस जलाई गई, तो गैस ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
घटना स्थल पर लोगों से जानकारी लेते एसडीएमघटना स्थल पर लोगों से जानकारी लेते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी के एक आवास में अचानक धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से परिवार की ही दो छोटी बच्चियों सहित सात लोग झुलस गए। तेज धमाके की आवाज से कॉलोनी वाले भी दहशत में आ गए।

विज्ञापन

जब पता चला कि सिलेंडर फटा है, तो तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद करनी शुरू कर दी। पुलिस को भी सूचित किया गया। जिला अस्पताल में सातों को भर्ती कराया गया था। इनमें तीन की मौत हो गई, जिनमें दो मासूम बच्चियां और उनकी दादी शामिल हैं। चार अन्य की भी हालत गंभीर है।
कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम यह हादसा ब्लॉक नंबर 21 में रहने वाले अशोक कुमार के घर हुआ। देर शाम घर में वह, उनकी पत्नी शकुंतला (49), पुत्र रवि (22), दो वर्षीय नातिन आरोही उर्फ एंजल, चार वर्षीय पायल, चार वर्षीय नाती भोलू, भतीजी सोमवती (16) थी।

विज्ञापन

माचिस जलते ही सिलेंडर ने पकड़ ली आग
बच्चे घर में खेल रहे थे और अचानक माचिस जलते ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली । आग पहुंचते ही सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और तेज धमाका होने पर कॉलोनी के लोग घरों से बाहर आ गए। सिलेंडर फटने की जानकारी पर तुरंत मदद के लिए अशोक के घर पहुंचे।
विज्ञापन

बच्चों ने खोल दी थी गैस, माचिस जलते ही हुआ धमाका
अशोक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घर में छोटा सिलेंडर था। बच्चों ने खेल-खेल में उसकी नॉब खोल दी। इसकी जानकारी घर के बड़ों को नहीं थी। जब किसी काम से माचिस जलाई गई, तो गैस ने आग पकड़ ली। सिलेंडर में आग लगी और वह धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें