एक्सप्रेस-वे पर नहीं थम रही हादसों की संख्या
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर पड़े गड्ढे हैं। जिनकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। अक्सर रात के समय होने के वाली दुर्घटनाओं में वाहन चालक अचानक से सामने आए गड्ढों को देखकर ब्रेक लगा देते हैं। जिससे अक्सर पीछे चलने वाले तेज रफ्तार वाहन गति को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं और दुर्घटना हो जाती है। बीती 26 जून को आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रक भिड़ गया था। जिसमें ट्रक सवार जनपद मैनपुरी मनोज की मृत्यु हो गई थी। 16 जून को इसी प्रकार के एक अन्य हादसे में ट्रक चालक ऋषि व हेल्पर लवकुश की मौत हुई थी। 7 जून को भी आगे चल रहे ट्रक के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे डंपर की भिडंत हुई थी। जिसमें डंपर चालक रमेश की मौत हो गई थी।