कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें मेजबान विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में शानदार मुकाबले हुए।
महिला वर्ग के 48 किलो भार वर्ग में सीएसजेएमयू की शिवांगी पाल, 51 किलो भार वर्ग में डीबीएस की यशिका राज, 54 किलो भार वर्ग में पीडी महिला महाविद्यालय की अनन्या माथुर, 57 किलो भार वर्ग में में बद्री विशाल पीजी कॉलेज की आस्था वर्मा ने स्वर्ण जीता।
पुरुष वर्ग के 47-50 किलो भार वर्ग में सीएसजेएमयू के राज कुमार, 50-55 किलो भार वर्ग में पीपीएन के कपिल कुमार, 55-60 किलो भार वर्ग में प्रांजल अटेरवार, 60-65 किलो भार वर्ग में अभिषेक शर्मा, 65-70 किलो भार वर्ग में रतनदीप, 70-75 किलो भार वर्ग में गौरव विशिष्ट, 75-80 किलो भार वर्ग में अंश यादव, 80-85 किलो भार वर्ग में सागर और 90 किलो भार वर्ग से अधिक में आयुष्मान यादव ने स्वर्ण पदक जीता।