फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर का सर्टिफिकेट कोर्स कराएगा सीएसजेएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि अब छात्रों को वैश्विक स्तर के प्रमाण पत्र कोर्स की सुविधा देने जा रहा है। इससे उन्हें बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उच्च पैकेज वाली नौकरियों के अवसर मिल सकेंगे। विशेष बात यह है कि इन कोर्सों की लाखों रुपये की फीस विश्वविद्यालय स्वयं वहन करेगा।
विज्ञापन



वर्तमान समय में कंपनियां केवल डिग्री नहीं बल्कि उम्मीदवार के कौशल और व्यावहारिक दक्षता को भी महत्व दे रही हैं। ऐसे में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ कौशल विकास प्रमाण पत्र रखने वाले छात्रों को नौकरी के अधिक अवसर मिल रहे हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सीएसजेएमयू ने अपने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और ग्लोबल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम्स से जोड़ने की पहल की है।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में अब तकनीक, प्रबंधन, फार्मेसी और आर्ट्स एवं सोशल साइंसेज के छात्रों को भी इस विशेष कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा इन कोर्सों की फीस छात्रों के सफल चयन के बाद विश्वविद्यालय की ओर से चुकाई जाएगी।
विज्ञापन


ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने बताया कि आज का युग तकनीकी प्रतिस्पर्धा का है। कंपनियां अब बीटेक या अन्य डिग्री धारकों से सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल का प्रमाण पत्र भी मांग रही हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि प्रोजेक्ट्स और इंटर-डोमेन नॉलेज के माध्यम से वास्तविक कार्यक्षमता साबित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें