कानपुर। मध्य प्रदेश में पहली बार कोबुडो मार्शल आर्ट्स तकनीकी संगोष्ठी 22 अक्तूबर को होगी। आयोजन कराटे खेल प्रशिक्षण व शिक्षा संघ और कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के सहयोग से होगा। संगोष्ठी में कानपुर के शिहान शोभित पांडे मुख्य संचालक होंगे जबकि सेमिनार के आयोजन की जिम्मेदारी शिहान संतोष पारधी (महासचिव केएमएएएमपी) ने संभाली है।
शिहान शोभित पांडे ने बताया कि सेमिनार के तहत उत्तर भारत में पहली बार कोबुडो मार्शल आर्ट की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह अनुभवी प्रशिक्षक प्रतिभागियों को कोबुडो के विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत कराएंगे। एशियन कोबुडो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन और वर्ल्ड कोबुडो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन की सदस्यता के साथ यह कार्यक्रम क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।