फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSJMU: फेल को पास कराने के खेल में सातवीं गिरफ्तारी, कंप्यूटर सेंटर में कार्यरत आरोपी को भेजा गया जेल

Wed, 21 Aug 2024 11:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू यूनिवर्सिटी में फेल को पास कराने के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, मामले में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को विवि के कुलपति से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में फेल को पास कराने के मामले में पुलिस ने आवास विकास-3 में रहने वाले एक और आरोपी मनीष त्रिपाठी उर्फ पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सातवीं गिरफ्तारी है। गिरफ्तार किया गया मनीष मूलरूप से नरवल के रामरायपुर गांव का रहने वाला है। मनीष विवि के कंप्यूटर सेंटर में कार्यरत था। इससे पहले जगदीश पाल, शिव कुमार, आशीष राय, प्रशासनिक अधिकारी घनश्याम गौड़, संविदा पर काम कर रहे रिटायर कर्मचारी राम भुजारत और कैफे संचालक प्रकाश सक्सेना को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा, गंभीरता से की जाए जांच
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को राजभवन बुलाया और पूरे मामले की जानकारी ली। कुलपति ने बताया कि राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं सीएसजेएमयू में चल रही छापेमारी से परेशान कर्मचारियों ने कुलपति से मुलाकात कर इसे खत्म कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें