कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और उससे संबद्ध महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर की परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पूर्व में जारी शेड्यूल में कई परीक्षाओं की तारीखें आपस में टकरा रहीं थीं।
छात्रों की आपत्ति के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 नवंबर और छह दिसंबर को होने वाली परीक्षा की तारीखें बदली हैं। विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 30 नवंबर को कैट और छह दिसंबर को एलटी ग्रेड की परीक्षा है।
इससे स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही थी। विवि प्रशासन ने छात्रहित में फैसला लेते हुए इन दोनों परीक्षा की तारीखों में परिवर्तन कर दिया है। कुछ अन्य आपत्तियों का भी निस्तारण कर दिया गया है।