फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: CSJMU के प्रो. मुकेश रंगा बर्खास्त, अनुशासनहीनता और दस्तावेजों में अनियमितता के आरोप

Sun, 19 Jul 2026 09:50 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpuar News: CSJMU की कार्यपरिषद ने स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के प्रो. मुकेश रंगा को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। शनिवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में सेंटर फॉर एकेडमिक में आयोजित कार्यपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई मामलों की जांच के बाद हुई कार्रवाई

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रो. मुकेश रंगा के खिलाफ अनुशासनहीनता, विश्वविद्यालय के आदेशों की अवहेलना और नियुक्ति से जुड़े कई मामलों की जांच चल रही थी। जांच में दोषी पाए जाने के बाद कार्यपरिषद ने उन्हें बर्खास्त करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

दस्तावेजों में कथित अनियमितता के भी आरोप

विश्वविद्यालय के अनुसार प्रो. रंगा पर नौकरी के दौरान पूर्व नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रस्तुत न करने, जाति और निवास संबंधी दस्तावेजों में कथित अनियमितता के आरोप भी लगे थे। आरोप है कि झांसी में नियुक्ति के समय उन्होंने हरियाणा का निवासी होने का उल्लेख किया था और वहीं का अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। इन मामलों के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने जांच बैठाई थी और उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन

नोटिस का जवाब नहीं देने का भी आरोप

विश्वविद्यालय का कहना है कि जांच के दौरान प्रो. रंगा कई बार सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए और न ही उन्हें जारी नोटिसों का जवाब दिया। इसके बाद कार्यपरिषद ने उपलब्ध जांच रिपोर्ट और अभिलेखों के आधार पर सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें