फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू की परीक्षाओं में नकल की सूचना: ऑर्ब्जवर भेजकर करा रहे वार्षिक परीक्षा, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

Sat, 14 May 2022 03:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर नकल कराने की शिकायतों के मैसेज सोशल मीडिया पर सामने रहे हैं। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। साथ ही, केंद्रों में ऑर्ब्जवर की नियुक्ति भी कर दी है। 
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में नकल को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज वायरल हो रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो पर विवि त्वरित कार्रवाई कर रहा है। सीएसजेएमयू की वार्षिक परीक्षाएं 12 मई से शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को दो पालियों में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। शुक्रवार को केके कॉलेज, इटावा में ब्लैकबोर्ड पर लिखकर नकल कराने का मैसेज वायरल हुआ, जबकि हकीकत में कॉलेज में विवि के दो ऑब्जर्वर बैठकर परीक्षा करा रहे थे। 

विज्ञापन

वहीं, औरैया के कॉलेज चौधरी सुरेश सिंह कॉलेज में शनिवार को नकल की सूचना पर विवि ने दो ऑब्जर्वर की तैनाती कर दी है। रायबरेली के कर्मयोगी डिग्री कॉलेज में नकल की सूचना पर विवि ने ऑब्जर्वर की टीम भेजी। टीम की मौजूदगी में परीक्षा हुई। महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक डॉ. आरके द्विवेदी ने बताया कि हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। विवि के कंट्रोल रूम से हर कॉलेज की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें