फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: 70 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 22 लोग घायल

Sat, 14 May 2022 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में शनिवार सुबह 70 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
हादसे में पलटी हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें 70 यात्रियों से भरी बस नियंत्रित होकर पलट गई। घटना औरस थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई है। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और लोगों को लिकालने की कोशिश करने लगे। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बस में करीब 70 यात्री सवार थे। सुपौल बिहार से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही बस औरास थाना क्षेत्र के गहाखेड़ा गांव के सामने अनियंत्रित हो पलट गई। चीख पुकार के बीच बस के शीशे तोड़कर यात्री किसी तरह बाहर निकले। वहीं, हादसे में 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने यूपीडा कर्मियों की मदद से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात भी कुछ देर प्रभावित रहा। इसके बाद क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर पुलिस ने आवागमन शुरू कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें