फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू प्रशासन ने वायरल पोस्टर का किया खंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सोशल मीडिया पर अंक पत्र में निशुल्क संशोधन के वायरल पोस्टर को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने फर्जी बताया है। छात्रसंघ बहाली मोर्चा की ओर से जारी इस पोस्टर पर विश्वविद्यालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्टूडेंट सपोर्ट सेल में छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाने पर उसको संशोधित किया जाता है। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से अपील है कि छात्रसंघ बहाली मोर्चा की ओर से सोशल मीडिया पोस्टर में दी गयी जानकारी फर्जी है। उससे खुद को सुरक्षित रखें।

वहीं, विवि के एक ही दस्तावेज में एक छात्र को दो डिग्रियां मिल गईं। डिग्री में हिंदी में भौतकी (विज्ञान-स्नातक ऑनर्स) तो अंग्रेजी में लॉ की उपाधि दी गई थी। वर्ष 2024 के छात्र शुभम ने अपनी समस्या को विश्वविद्यालय से साझा किया था। विवि की तकनीकी गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 दिन पहले खुद ही संज्ञान लेते हुए सही डिग्री जारी करने के साथ शुद्धिपत्र भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें