फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नैनो टेक्नोलॉजी से पर्यावरण के मुताबिक बनेंगे पेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के विशेषज्ञ और शोधार्थी नैनो टेक्नोलॉजी से पर्यावरण के मुताबिक पेंट और कोटिंग तैयार करेंगे। यह कार्य स्किनोमैट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से होगा। बुधवार को दोनों के बीच करार हुआ है। एमओयू के अंतर्गत तीन वर्ष तक दोनों संस्थान आधुनिक सतह कोटिंग, पर्यावरण अनुकूल पेंट तकनीक, अनुसंधान, प्रशिक्षण और तकनीक के व्यवसायीकरण पर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।
विज्ञापन


पेंट टेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण मैथानी ने बताया कि नैनो कणों से युक्त कोटिंग, नैनो पिगमेंट, नैनो फिलर्स और अन्य फंक्शनल नैनो एडिटिव्स पर शोध किया जाएगा। कम वाष्पशील कार्बनिक यौगिक वाले पर्यावरण अनुकूल पेंट विकसित करने पर भी काम होगा।

समझौते के तहत नई कोटिंग्स का परीक्षण एवं प्रमाणीकरण, तकनीक का औद्योगिक स्तर पर विस्तार, तकनीकी परामर्श, उद्योगों की समस्याओं का समाधान और प्रदर्शन संबंधी दस्तावेज तैयार करने जैसे कार्य भी किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में विकसित शोध को उद्योगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. समशेर ने कहा कि इस साझेदारी का लाभ छात्रों को मिलेगा। उन्हें उद्योग भ्रमण, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट कार्य और पेंट निर्माण, कोटिंग फॉर्मुलेशन, कच्चे माल की प्रोसेसिंग, गुणवत्ता नियंत्रण एवं एप्लीकेशन टेस्टिंग जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। कंपनी अपनी आवश्यकता और नीति के अनुसार योग्य छात्राें को इंटर्नशिप के साथ प्लेसमेंट का अवसर देगी। विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव अमित कुमार राठौर तथा एसएसपीएल की ओर से निदेशक सुनील पंकज और प्रेम प्रकाश ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। डीन स्कूल ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी प्रो. पीकेएस यादव, प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. राधा सचान, डॉ. दुर्गेश कुमार सोनी, आदित्य सिंह राठौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें