सीएसजेएम विवि में हुई रैगिंग के मामले में कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने नौ छात्रों पर कार्रवाई का आदेश जारी किया। अब छात्रावास खाली कराने की कार्यवाही की जाएगी।
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में रैगिंग करने के आरोपी बीटेक (सेकेंड सेमेस्टर) के नौ छात्रों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा छात्रावास से निष्कासित करने के साथ ही 50-50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। इन छात्रों पर शुक्रवार और शनिवार को शिवाजी पुरुष छात्रावास में पहले साल के छात्रों से रैगिंग करने का आरोप है।
विज्ञापन
सोमवार को कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्रवाई का फैसला लिया गया। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने छात्रों पर कार्रवाई का आदेश जारी किया। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने इन नौ छात्रों को रैगिंग का दोषी पाया था। अब छात्रावास खाली कराने की कार्यवाही की जाएगी।
इन छात्रों पर हुई कार्रवाई
शैलेश कुमार मौर्य, गौरव प्रताप सिंह, ऋत्विज राज, सुजीत कुमार, ओम प्रकाश आर्या, आदित्य प्रताप, रुपेश शुक्ला, विकास राव और प्रदीप कुमार।