फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआईआर नेट के लिए 17 तक करें आवेदन

Sun, 11 Sep 2016 12:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे प‌िक्स
विज्ञापन
 काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडिस्ट्रयल रिसर्च (सीएसआईआर) ने ज्वाइंट यूजीसी नेट एग्जाम के लिए डेट घोषित कर दी है। एग्जाम इस बार 18 दिसंबर को होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर तक है। पहले आवेदन की तिथि नौ सितंबर थी। अभ्यर्थी सीएसआईआर नेट की ऑफिशियल वेबसाइट www.csirhrdg.res.in पर डिटेल प्राप्त कर सकते हैं। साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लेक्चररशिप की एलिजबिलिटी प्रदान करने के लिए सीएसआईआर हर साल नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट आयोजित करती है।  
विज्ञापन


इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न
एग्जाम में केमिकल साइंस, अर्थ, एटमॉसफियरिक, ओशिएन एंड प्लेनेट्री साइंसेज, लाइफ साइंस, मैथमेटिकल साइंस व फिजिकल साइंस सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र तीन भागों में विभाजित होगा। पहला जनरल एप्टीट्यूड। इसमें लॉजिकल रिजनिंग, ग्रैफिकल एनालिसिस, न्यूमेरिकल एबिलिटी, पजल आदि से संबंधित प्रश्न होंगे। दूसरा पार्ट सब्जेक्ट बेस्ड होगा। इसमें आपके च्वाइस के सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि तीसरे में हायर वैल्यु वाले प्रश्न होंगे। जो साइंटिफिक कांसेप्ट का परीक्षण करेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। तीन घंटे का पेपर है। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें