फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: आईईडी ब्लॉस्ट में घायल सीआरपीएफ जवान की मौत, नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हुआ था हादसा

Sun, 04 Feb 2024 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बसरेहर थाना क्षेत्र निवासी जवान गिरीश बाबू छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में आईईडी ब्लॉस्ट में घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  सीआरपीएफ के अधिकारी सहित डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
गिरीश बाबू की फाइल फोटो और गांव पहुंचे डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव किल्ली सुल्तानपुर निवासी गिरीश बाबू छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान आईईडी ब्लॉस्ट में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डीएम और एसएसपी ने परिजनों ने ढाढ़स बंधाया। मृतक के पुत्र पुष्पराज ने बताया कि पिता दंतेवाड़ा जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के बोदली इलाके में एक फरवरी को देर शाम गश्त में तैनात जवानों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान माइंस ब्लास्ट में पिता घायल हो गए थे। 

विज्ञापन

इसकी सूचना सीआरपीएफ की ओर से उन्हें दी गई। घायल गिरीश बाबू को रायपुर के अस्पताल ले जाया जा रहा था। दूसरे दिन उसको सूचना दी गई। पिता को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की बात कही गई थी। शुक्रवार की शाम छह बजे दिल्ली के अस्पताल उन्हें पहुंचाया गया, जहां रात 10 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पूरे गांव में मातम का माहौल है। सीआरपीएफ के अधिकारी सहित डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें