फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरियों का दूषित पानी बर्बाद कर रहा फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील के जलालपुर नागिन में एक ऑयल कंपनी व गजनेर रोड पर स्थित एक पेपर मिल से निकला दूषित पानी फसलों को बर्बाद कर रहा है। शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रनियां के बलबलपुर निवासी राजाराम ने बताया कि मजरा जलालपुर नागिन में खेत हैं। खेत के पास एक निजी ऑयल कंपनी है। कई बार कंपनी के अंदर से ओवर फ्लो होकर पेट्रोलियम ऑयल उनके खेत में आ जाता है। इससे खेत में बोई फसल का नुकसान होता है। खेत की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है। ऑयल कंपनी शिकायत पर अनसुना करती है।
वहीं, हिम्मापुरवा, मोहाना के महिपाल ने बताया कि गजनेर रोड पर स्थित एक पेपर मिल का अपशिष्ट खेत में बहकर आता है। इससे धान की फसल बर्बाद हो गई। पेपर मिल से निकलने वाला दूषित पानी खेत को बंजर बना रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी जेपी मौर्य ने बताया कि किसानों की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। बिना शोधित फैक्टरी आदि से दूषित पानी बाहर नहीं निकाला जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें