गेहूं के खेत में निकला मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में गंगनहर किनारे गेहूं के खेत में मगरमच्छ निकलने से सनसनी फैल गई। सौरिख थाना के गांव डिगरी के सामने नहर पार खेतों में सुबह घास लेने गए लोगों ने गेहूं के खेत में करीब सात फीट लम्बे मगरमच्छ को देखा।
जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी और मगरमच्छ देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची। वन दरोगा महेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मगरमच्छ नहर में पानी कम होने के चलते बाहर निकल आया है।