कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम व एसपी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना से निजात पाने के लिए सभी को मिलकर लड़ना होगा। सावधानी बरतने से ही बचाव किया जा सकता है। मंदिर व मस्जिदों में भीड़ न होने दें।
उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रकोप दो से तीन सप्ताह तक रहने की आशंका है। वातावरण का तापमान 28 डिग्री से ऊपर बढ़ जाएगा तो प्रकोप कम हो जाएगा। उन्होंने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक घरों पर रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर मंदिरों में भीड़ रोकने के लिए घर पर अनुष्ठान करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कोरोना से ग्रस्त होने पर सूखी खांसी, तेज बुखार तथा सांस लेने में तकलीफ होती है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बचाव से संबंधित सुझाव दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी सदर शैलेष कुमार, एफएफडीसी के निदेशक शक्ति विनय शुक्ला, पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल समेत धर्मगुरु मौजूद रहे।