फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर का खौफ चरम पर, थाने पहुंच लुटेरा बोला...साहब मुझे गिरफ्तार कर लो

Fri, 09 Aug 2019 08:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के बिधनू थाने में अपराधी ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में अपराधियों में हाफ एनकाउंटर (पैर में गोली मारना) का खौफ चरम पर है। शुक्रवार को बिधनू थाने पहुंचकर 25 हजार का इनामी लुटेरा थानेदार से बोला...साहब गोली मत मारना, मुझे गिरफ्तार कर लो। पुलिस ने कार्रवाई करके उसे जेल भेज दिया।  
विज्ञापन


बिधनू निवासी पीडब्ल्यूडी के चौकीदार श्याम बिहारी से जामू नहर के पास से तीन बदमाशों ने स्कूटी लूट ली थी। मामले में पुलिस धर्मेंद्र उर्फ पट्टू, राहुल उर्फ शेरा को जेल भेज चुकी है।

छत्तापुरवा सचेंडी निवासी नारायण उर्फ लाला फरार था। शुक्रवार दोपहर परिजनों के साथ बिधनू थाने पहुंचकर नारायण ने कबूला कि वह भी लूट में शामिल था। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें