फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के इन 20 मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले, ये हैं कराेड़पति

Tue, 21 Mar 2017 09:54 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री याेगी अादित्यनाथ
विज्ञापन
यूपी में योगी सरकार के 20 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 
विज्ञापन
यूपी इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने यूपी सरकार के 47 मंत्रियों में से 44 द्वारा जमा किए गए हलफनामे के आधार पर यह रिपार्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार यूपी के 35 मंत्री करोड़पति हैं, जबकि पंजाब के 9 मंत्री करोड़पति हैं।

ये भी पढ़ें : सीएम बनते ही सुपर एक्शन में योगी, युवाओं के लिए कर दिया ये बड़ा एेलान 80 फीसदी मंत्री करोड़पति 
इस रिपोर्ट में डेटा उपलब्ध न होने की वजह से यूपी के तीन मंत्रियों-दिनेश शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह और मोहसिन रजा के बारे में विश्लेषण उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है, ' यूपी के 44 मंत्रियों में से 20 (45 फीसदी) ने बताया है कि उनके ख‍िलाफ आपराधिक मामला दर्ज है. इनमें से 35 मंत्री (80 फीसदी) करोड़पति हैं। इन 44 मंत्रियों की औसत संपत्ति 5.34 करोड़ रुपये है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ये है यूपी में भाजपा का मुस्लिम मंत्री, जानिए क्या है इनकी खासियत चोरी, डकैती जैसे गंभीर मामले 
रिपोर्ट के अनुसार मंत्रियों के ख‍िलाफ दर्ज मामलों में डकैती, चोरी, धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इलाहाबाद दक्ष‍िण के विधायक और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी कुल 57.11 करोड़ की संपत्त‍ि के साथ सबसे अमीर मंत्री हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास कुल 71 लाख रुपये की संपत्ति है, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौय की कुल संपत्त‍ि 9 करोड़ रुपये की है। रिपोर्ट के अनुसार यूपी के 7 मंत्री 10वीं और बारहवीं पास, जबकि 37 मंत्री ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें