फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां निकली हैं नौकरियां ही नौकरियां, जल्दी करें...

Tue, 21 Mar 2017 05:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की नई योगी सरकार से उम्मीद लगाये बैठे युवा बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। सरकारी और गैरसरकारी विभागों में बम्पर नौकरियां निकल रही हैं। कानपुर के इंप्लायमेंट ऑफिस लगने वाले रोजगार मेले में हजारों पदों पर बेहतरीन नौकरियों के ऑफर मिलेंगे। 
विज्ञापन

इंप्लायमेंट ऑफिस सर्वोदय नगर में 25 मार्च को लगने वाले रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पहले दिन सोमवार को 388 युवा रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ये रजिस्ट्रेशन 24 मार्च तक होने हैं। इसके बाद छह कंपनियां इंटरव्यू लेकर 1200 से अधिक युवाओं को नौकरी देंगी। सहायक निदेशक एसपी द्विवेदी ने बताया कि सरकार बदलते ही उच्च अधिकारियों ने रोजगार मेले और कॅरियर काउंसलिंग पर विशेष फोकस करने की बात कही है। जल्द ही रोजगार के संबंध में विभाग की ओर से नई घोषणाएं भी की जा सकती हैं
विज्ञापन


ये हैं कंपनियां...
-एसआईएस इंडिया लि. लखनऊ - (पदनाम) सिक्योरिटी गार्ड/सुपरवाइजर (पद)  350
-मिंडा इंडस्ट्रीज लि. मनसार हरियाणा - (पदनाम) स्टूडेंट ट्रेनी (पद) 300
-एसबीआई लाइफ इंश्योरेंश, कानपुर- (पदनाम) इंश्योरेंश एडवाइजर (पद) 70
-आईबीएफटीनाऊ परेड कानपुर- (पदनाम) सेल्स रिप्रेजेंटेटिव (पद)300
-विनुथना फर्टिलाइजर लि. वाराणसी- (पदनाम) सेल्स रिप्रेजेंटेटिव (पद)100
-आरएसपीएल लि. फजलगंज कानपुर- (पदनाम) फिटर, मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर (पद) 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें